गोहाना, 29 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर शाम गांव जवाहरा पहुंचकर भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जवाहरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि न्याय की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी होगी।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक और पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सुरेन्द्र जवाहरा का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार पूरी तरह से उनके परिवार के साथ खड़ी है।







