समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट : एलएनटी कॉलेज आफ एजुकेशन मछरौली के प्रांगण में गीता परिवार द्वारा सूर्य नमस्कार करवाया गया। सूर्य नमस्कार का अभियान हरियाणा योग आयोग द्वारा जयदीप आर्य के नेतृत्व में किया जा रहा है। संस्थाओं द्वारा सूर्य नमस्कार जिला स्तर पर जो लगातार 6 दिन तक यह सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन करेंगे, उसको राज्य स्तर पर अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर योगाचार्य राकेश कुमार व प्रदीप कुमार ने सूर्य नमस्कार करवाते हुए उसके फायदे व प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से लो ब्ल्ड प्रेशर, सर्कुलेशन को सुधारना और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से शरीर के नाइट्रोजन ऑक्साइड के भंडार रक्तप्रवाह में निकल जाते हैं। जिससे रक्त वाहिकाओं के विस्तार के कारण रक्तचाप कम हो जाता है। साथ ही सूरज की रोशनी दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है। प्राचार्य लोकेश शर्मा ने सूर्य नमस्कार के बारे में बताया सूर्य ऊर्जा, शक्ति और जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। भारत में सदियों से सूर्य की पूजा होती आ रही है। सूर्य की पूजा करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही वजह है कि कई लोग सेहतमंद रहने के लिए सुबह उठते ही सूर्य नमस्कार करते हैं, इसे योग के रूप में भी किया जाता है।

डॉ. दर्शन धीमान ने बच्चों को बताया सूर्य नमस्कार करने से आपकी पूरी बॉडी का पोस्चर बेहतर होता है, मानसिक शांति मिलती है, दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है, वजन कम करने में मददगार, लंग्स के लिए फायदेमंद है। सूर्य नमस्कार को योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसका नियमित अभ्यास करने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनता है। यह शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। सूर्य नमस्कार की अवसर पर डॉक्टर लोकेश शर्मा, डॉक्टर राजेश भारद्वाज, डॉक्टर बलजीत सिंह, डॉक्टर दर्शन धीमान, योगाचार्य प्रदीप कुमार, योगाचार्य राकेश कुमार, सत्यनारायण पोखरा, कमल शर्मा, सोनिया बंसल आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगाए।
