Clash between farmers and police

Khanauri border पर जाने से रोकने पर किसानों-पुलिस में टकराव, आंसू गैस गोले छोड़ किया लाठी चार्ज, Tractors की निकाली हवा, भड़के किसानों ने की तोड़फोड़

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हिसार के खेड़ी चौपटा गांव में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया है। खनौरी बॉर्डर पर जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और बाद में लाठी चार्ज करना पड़ा।

बता दें कि पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए उनके ट्रैक्टरों की हवा निकाल दी। जिससे किसान भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। नारनौंद के पास खेड़ी चौपटा गांव में किसानों का 18 फरवरी से पड़ाव चल रहा था। किसानों ने आज ऐलान किया था कि 2 बजे तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो, इसके बाद वे खनौरी बॉर्डर पर कूच करेंगे। जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां हालात सुबह से ही तनावपूर्ण चल रहे थे। किसान आगे बढ़े तो पुलिस आगे आ गई। जिसके बाद नौबत टकराव की आ गई। जानकारी मिल रही है कि बवाल में डीएसपी रविंद्र सांगवान समेत 24 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 15 किसान हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस की 3 बसें, फायर बिग्रेड, डीएसपी गाड़ी, सीआईए गाड़ी समेत 16 वाहन तोड़े गए हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लीक करें।

किसानों को तीतर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के 15 से 20 गोले दागने पड़े। घायल पुलिस वालों को हांसी के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। फिलहाल कितने किसान घायल हैं, इसका आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर नंबरदार ने बताया कि पुलिस द्वारा किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी गई। आंसू गैस छोड़ी गई। उनके ट्रैक्टरों के टायरों में किलें ठोकी गई हैं। 20 के करीब किसान पुलिस की लाठियों से घायल हुए हैं। पुलिस ने 25 से 30 किसान हिरासत में लिए हैं।

Whatsapp Channel Join

17 15