● हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना
● तापमान में बदलाव जारी, पलवल सबसे गर्म जिला (35.6°C)
● फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट, चंडीगढ़ में बढ़ोतरी
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
21 मार्च को हरियाणा का सबसे गर्म जिला पलवल रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट देखी गई, जहां तापमान 1.6 डिग्री कम होकर 33.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च तक राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इसे किसानों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे लावणी (फसल की कटाई और थ्रेसिंग) का कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं।
मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।