CM Flying Raid, more than 100 cases of foreign liquor and beer of English brand

Faridabad में सीएम फ्लाइंग रेड, अंग्रेजी मार्का की विदेशी शराब व बीयर की 100 से ज्यादा पेटी बरामद

फरीदाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नीलम बाटा रोड पर राम धर्म कांटा के नजदीक चल रहे शराब ठेके पर ठेका संचालक द्वारा अहाता चलाने वारे आबकारी विभाग से अनुमति ली हुई है। लेकिन संचालक द्वारा अहाता में बिना अनुमति के काफी मात्रा में शराब का स्टॉक रखा हुआ है जोकि अवैध हैं। जिसमे कुछ अंग्रेजी विदेशी मार्का की मंहगी शराब व बियर रखी हुई है। इस सम्बंध में यदि सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।

सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद आबकारी विभाग फरीदाबाद, हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो व स्थानीय पुलिस के साथ नीलम बाटा रोड पर मैसर्स हरपाल सिंह के शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। शराब ठेके के पीछे बने अहाता के प्रथम तल पर बने एक अस्थाई कमरे में कई प्रकार की अंगेजी शराब व विभिन्न प्रकार बियर की बोतले रखी हुई मिली। पड़ताल पर अंग्रेजी शराब की विदेशी मार्का के विभिन्न प्रकार की करीब 52 बोतल व विभिन्न मार्का बीयर की करीब 106 पेटी रखी हुई मिली। इस सम्बंध में निरीक्षण के दौरान मौका पर हाजिर मिले कुलदीप सेल्समैन से अहाता में रखी शराब बारे वैध कारण व लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सका और न ही कोई संतोषजनक जबाब दे पाया। इस प्रकार यह शराब अवैध रखी पाई गई। इस सम्बंध में कार्यवाही के लिए सोमदत्त आबकारी निरीक्षक फरीदाबाद की शिकायत पर शराब लाइसेंसी हरपाल सिंह व इस कार्य मे सम्मलित अन्य के खिलाफ थाना हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो सेक्टर 23 फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

Whatsapp Channel Join