CM Manohar Lal hoisted the national flag in Karnal

Karnal में CM मनोहर लाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भाषण में कहा – मुझे करनाल के लोगों से प्यार है

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

आज 75वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने मंच से वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया और उसके उपरांत उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक और सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

करनाल पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, पर सरकारी विभाग के द्वारा वहां पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी प्रदर्शनी इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां पर लगाई।

‘राष्टीय ध्वज फहराने पर गर्व महसूस हो रहा है

Whatsapp Channel Join

खट्टर ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में अपने संबोधन में कहा, “मुझे पहली बार करनाल में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर गर्व महसूस हो रहा है। मुझे करनाल के लोगों से प्यार है। यह महान दानदाता कर्ण की भूमि है। मैं हरियाणा के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के विकास में किसानों, वैज्ञानिकों और युवाओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री और एयरोस्पेस इंजीनियर स्वर्गीय कल्पना चावला, जो करनाल से थीं, के योगदान की भी सराहना की।

कांग्रेस पर बरसे सीएम मनोहर लाल

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान 1950 को अवश्य मिला लेकिन कई वर्षों तक इसको इसका आभास ही नहीं हुआ और ना ही इसकी जानकारी मिली। आजादी के समय के बाद से 60 वर्षों तक लोगों को इसका लाभ ही नहीं हुआ। 60 वर्षों तक एक परिवार के द्वारा देश की शासन व्यवस्था को फंसा कर रखा गया। उनके शासनकाल में जब इमरजेंसी लगी तब लोगों को आवास हुआ कि हमारे देश में शासन व्यवस्था है और फिर उन्होंने इसमें बदलाव किया। जब शासन व्यवस्था बदली तब लोगों को आवास हुआ कि गणतंत्र दिवस क्या होता है शासन व्यवस्था क्या होती है। लोगों को तब जानकारी मिली कि हम शासन व्यवस्था से अपना और अपने देश का भविष्य बना सकते हैं। उस समय वंशवाद के शासन को समाप्त करने का काम किया है।

सीएम ने गिनाई ये उपलब्धियां

उन्होंने बोलते हुए यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी मौजूदा समय में प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दे रही है चाहे वह विकसित भारत यात्रा के तहत हर घर तक पहुंचना हो, या फिर अन्य जो राज्यों और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई हुई योजनाएं हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले 10 सालों में धारा 370, तीन तलाक जैसे बड़े कानून को देश से हटाने का काम किया है। अब हमारा भारत लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हमारे करनाल की बेटी कल्पना चावला ने पूरे विश्व में हमारा देश नाम रोशन किया है तो वहीं हरित क्रांति के बाद हरियाणा में कृषि में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें भारत में हमने एक अच्छी पहचान बनाई है। देश को विकसित बनाने के लिए हमारे हरियाणा का अहम योगदान रहा है।