Manish Grover

Rohtak : पूर्व मंत्री Manish Grover ने ईडी की रेड पर पूर्व सीएम Bhupender Hooda पर किया कटाक्ष, बोलें जनता का माल लूटने वाले बिल्कुल नहीं बचेंगे

बड़ी ख़बर राजनीति रोहतक हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हुई ईडी की रेड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि प्रदेश का माल जनता का है और वह जनता को देना ही पड़ेगा। मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिसने जनता के माल को लूटा है, वह बिल्कुल भी नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 जनवरी को रोहतक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर मुआयना किया। इस दौरान मनीष ग्रोवर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रोहतक में 23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वह सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल राजकीय महाविद्यालय में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे।

मनोहर लाल 0

इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि यह कार्यक्रम नई पीढ़ी की प्रेरणा के लिए है, जिनको पता होना चाहिए कि जिन शहीदों की बदौलत आज भारत में लोकतंत्र स्थापित हुआ है, हमें मिलकर ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मनीष ग्रोवर के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join