cm saini

CM Nayab Saini ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया जन्मदिन

हरियाणा चंडीगढ़ पंचकुला

हरियाणा के CM नायब सैनी ने आज अपना जन्मदिन सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया। यह पहले तय कार्यक्रम नहीं था बल्कि कुछ ऐसा हुआ यूं कि पंचकूला और कई अन्य स्थानों से सफाईकर्मी CM सैनी को जन्म दिन की बधाई देने चंडीगढ़ स्थित CM निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए गए हुए थे। सैनी ने सफाईकर्मियों का न केवल स्वागत किया बल्कि उनके साथ खाना भी खाया।

cm 6

सफाई कर्मचारी CM की इस आवभगत से काफी खुश

इस मौके पर सीएम की पत्नी भी उनके साथ थी।  सफाई कर्मचारी CM की इस आवभगत से काफी खुश दिखे। इस मौके पर सीएम ने नाश्ते की टेबल पर ही सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके काम के बारे में चर्चा की। इस मौके पर सीएम ने सफाई कर्मचारियों को शाल भी वितरित किएष आज उनके जन्मदिन पर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक भाजपा नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

read more