CM Saini made a big announcement, Kurukshetra's theme park will now be called Keshav Park.

CM सैनी ने की बड़ी घोषणा, कुरुक्षेत्र का थीम पार्क अब केशव पार्क कहलाएगा

हरियाणा

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ- अष्टादशी श्लोक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में स्थित थीम पार्क का नाम ‘केशव पार्क’ रखने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना है।

WhatsApp Image 2024 12 11 at 4.36.07 PM 3

गीता जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करती है

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री ने आज गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और समाज में नैतिकता और न्याय बनाए रखना चाहिए। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करती है।

तंजानिया की पर्यटन मंत्री पिंडी चाना ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पवित्र स्थल है जहां वेदों और पुराणों की रचना हुई। उन्होंने इस महोत्सव को एक संस्कृति उत्सव और भारतीय विरासत को बढ़ावा देने का कार्य बताया।

श्याम सिंह राणा, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि गीता एक श्रेष्ठ ग्रंथ है जो जीवन जीने की पद्धति देता है और कर्म का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन गीता का पाठ करें और इसका अनुसरण करें। यह गीता महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह संस्कृति का उत्सव और जीवन का मूल सिद्धांत है, जो हमें सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

अन्य खबरें