Haryana में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है, और इस बीच मौसम विभाग ने 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 23 दिसंबर को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद प्रदेश में ठंड और भी बढ़ जाएगी। इस बारिश के बाद हरियाणा में प्रचंड ठंड की एंट्री होगी। पिछले दिनों सबसे अधिक तापमान सिरसा में 23.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, आज रात से हवा में बदलाव के कारण मौसम में भी परिवर्तन आएगा। 23 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। 24 से 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश में प्रदूषण का स्तर भी काफी खराब हो गया है। कई इलाकों में एक्यूआई (AQI) 350 से 380 तक पहुँच गया है। आज सुबह रोहतक में एक्यूआई 387, गुरुग्राम में 323, चरखी दादरी में 350 और फरीदाबाद में 372 दर्ज किया गया है।