road accident

Karnal में Tractor और Bolero गाड़ी की टक्कर, बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के करनाल जिले के कमालपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरों गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक नवदीप अपनी बुआ के लड़के गुरमुख और दोस्त जानपाल के साथ नीलोखेड़ी से पेहवा की तरफ जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी कमालपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर में पराली के गठ्ठे लोड थे और बाहर की तरप निकले हुए थे। ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। बोलेरो जैसी ही साइड से निकलने लगी तो ट्रॉली से जा टकराई। पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

मृतक के है तीन बच्चे

Whatsapp Channel Join

घायल नवदीप ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का गुरमुक उतर प्रदेश के गोदिया पडरिया तुला गांव का रहने वाला था। लेकिन मौजूदा समय में गुरुमुख पेहवा में रहता था और खेती बाड़ी का काम कर अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। नवदीप ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। दो लड़कियां और एक लड़का। बड़ी लड़की की उम्र 18 साल, छोटी बेटी 14 साल और लड़का 13 साल का है। गुरुमुख के तीन भाई है जिनमें से गुरुमुख सबसे छोटा था। नवदीप ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस अधिकारी का कहना है कि देर रात को पुलिस को जानकारी मिली थी कमालपुर गांव के पास हादसा हुआ है। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया था जिनकी हालत अब ठीक है। शिकायत के आधार पर केस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।