फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा से पूर्व विधायक Lalit Nagar को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।
ललित नागर 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने तिगांव से रोहित नागर को टिकट दिया, जो यशपाल नागर के बेटे हैं। इसके बाद ललित नागर पार्टी के खिलाफ हो गए और बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ललित नागर 2014 से 2019 तक कांग्रेस के विधायक रहे, लेकिन 2019 में भाजपा के राजेश नागर से चुनाव हार गए थे।