Deepender Hooda statement on the inauguration of Ram temple

Rohtak : श्रीराम पर राजनीति कर रही भाजपा, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा बोलें हिंदू धर्म को मानने वाले सब लोगों के हैं राम

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी 2024 में जहां राम मंदिर का उद्घाटन कर इसे चुनाव में मुद्दा बना भुनाना चाहती है वहीं कांग्रेस भी राम मंदिर को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो यह कह दिया है की हर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के राम है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति ना हो और कांग्रेस बिना निमंत्रण के ही उद्घाटन समारोह में जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य था जिसने धारा 370 का समर्थन किया था इसके अलावा उन्होंने भाजपा की भारत विकसित यात्रा को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत रोहतक में पहुंचे थे।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन होना है जिसे भारतीय जनता पार्टी चुनावी मुद्दा भी बनाकर फायदा लेना चाहती है वही राम मंदिर को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है उन्होंने कहा कि राम मंदिर और भगवान राम किसी एक दल के या किसी एक जाति के नहीं है भगवान राम सबके हैं हर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के भगवान श्री राम है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति की नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा राममंदिर के उद्धघाटन पर कांग्रेस बिना निमंत्रण भी जा सकती है और कांग्रेस को निमंत्रण की जरूरत नही है।

भाजपा ने नही शुरू किया एक भी प्रोजेक्ट : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Whatsapp Channel Join

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर भी कटाक्ष किया है उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने भारतीय जनता पार्टी के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ उन्होंने भाजपा के 9 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन 9 साल में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है जबकि कांग्रेस समय में अनेक उद्योग आईआईएम और अनेक संस्थान हरियाणा में आए थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है कि 2024 में कांग्रेस को ही वोट देंगे।