Congress State President Udaybhan

Yamunanagar : गब्बर और बब्बर सिर्फ नाम के, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान बोलें आरोपी कांग्रेस नेता को किया पार्टी से सस्पेंड

बड़ी ख़बर यमुनानगर राजनीति हरियाणा

यमुनानगर में जहरीली शराब कांड मामला अब हरियाणा की राजनीति की सुर्खियां बन चुका है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर सवाल उठाए।

यमुनानगर में जहरीली शराब से मौत का आधिकारिक आंकड़ा 16 है। लेकिन विपक्ष का कहना है जहरीली शराब से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यमुनानगर पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निशाने पर लिया। उदयभान ने कहा कि अनिल भी सिर्फ नाम के गब्बर और बब्बर है। उनसे कोई नहीं डरता।

मुंख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए : उदयभान

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने पास से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि यह दोनों असक्षम है। मैं चाहता हूं कि इस पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज से होनी चाहिए। क्योंकि एसआईटी पर विश्वास नहीं किया जाता क्योंकि यह सरकार की ही एक जांच एजेंसी है।

मृतक के परिजनों को दिए जाने चाहिए 50 लाख

उदयभान सिंह ने कहा की मृतक के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये और घर में एक सरकारी नौकरी परिवार के किसी सदस्य को दी जाए। जहरीली शराब कांड मामले में कांग्रेस नेता मांगेराम का नाम भी शामिल है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उदयभान सिंह ने कहा कि जैसे हमें इस प्रकरण में उनका नाम का पता चला तो हमने तुरंत प्रभाव से उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कोई भी नेता किसी भी पार्टी से क्यों ना हो उसे पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।