Congress MLA Jagbir Singh Malik

Rahul Gandhi की तस्वीर को Ravan बताने का विरोध, congress workers ने फूंका BJP का पुतला

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर को रावण की तरह पेश करने के विरोध में शुक्रवार को सोनीपत के गोहाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है। आज देश में हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। साथ ही भाजपा बदले की भावना से विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर ईडी और सीबीआई की रेड करवा रही है। ऐसा करके देश में माहौल खराब किया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा करके कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्म विरोधी का करार दे रही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की करनी और कथनी में कितना फर्क है। कांग्रेस विधायक ने दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री होंगे। उनके बारे में भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। भाजपा के उठाए गए इस कदम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिसके विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गोहाना में भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया गया।

गोहाना

भाजपा बदले की भावना से करवा रही ईडी और सीबीआई रेड

Whatsapp Channel Join

विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि आज देश में हिंसा का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर ईडी और सीबीआई की रेड हो रही है, ऐसा भाजपा सिर्फ और सिर्फ बदले की भावना से कर रही है। ऐसा करके देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि भाजपा अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की तस्वीर को रावण बताकर उनकी छवि को खराब कर रही है। जिससे कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं में रोष है।

राहुल गांधी सभी धर्म और जातियों का करते हैं एक समान आदर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद लोगों ने राहुल गांधी की असलियत देखी है। यात्रा के बाद उनकी जो छवि लोगों के सामने आई है, भाजपा उससे घबरा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि राहुल गांधी सभी धर्म और जातियों का एक समान आदर करते हैं। भाजपा उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास न करे।