house meeting in Ambala

Ambala में हाउस मीटिंग के दौरान आपस में भिड़े पार्षद

अंबाला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के अंबाला शहर के क्लब में सोमवार सुबह 11 बजे नगर निगम हाउट की बजट बैठक शुरु हो गई है। हाउस की मीटिंग मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में की जा रही है। इस बार बजट के साथ पार्षदों का एंजेडा नही रखा गया। मीटिंग में 1.44 अरब रुपये का बजट पास किया जाएगा। मेयर शक्ति रानी शर्मा बजट को लेकर अपनी आपत्ति जता चुकी है। मेयर का कहना है कि सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर गंदगी से अटा पड़ा है।

अंबाला क्लब में हाउस मीटिंग के दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में बहसबाजी करने लगे। इस दौरान मेयर ने कहा कि यह कोई राजनिति मंच नहीं है, यह हाउस की मीटिंग है। उसके बाद डिप्टी मेयर राजेश मेहता और पार्षद हितेश जैन आपस में भिड़ गए। दोनों ने आपस में जुबान संभालकर बात करने की नसीहत तक दे डाली।

Screenshot 1850

इस बार बजट के साथ पार्षदों का एजेंडा नहीं रखा गया, लेकिन कुछ पार्षद शहर की समस्याओं को लेकर अपनी बात सदन में रखेंगे। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी कुछ पार्षद उठाएंगे, क्योंकि प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी को लेकर अधिकारियों से जनता काफी परेशान है। आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च 1.62 अरब रखा गया है। 31 जनवरी तक निगम को स्टेट फाइनेंस कमीशन से 39.46 करोड़ की ग्रांट मिली है, जबकि सेंटर फाइनेंस कमीशन से 7.62 करोड़ की ग्रांट मिली है।

Whatsapp Channel Join