Court sentenced 10 years imprisonment

Hisar में दिव्यांग किशोर से कुकर्म करने वाले दोषी को Court ने सुनाई 10 साल की सजा, 1 लाख रूपए का Fine

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हिसार के न्यायिक कार्यालय ने एक 15 साल के दिव्यांग लड़के के साथ हुए कुकर्म के मामले में एक युवक को दोषी पाया और उसे 10 साल की कारावास की सजा सुनाई।

मामले की सुनवाई सुनील कुमार जिंदल की न्यायिक कोर्ट में हुई। दोषी युवक को न्यायिक कार्यालय ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अगर वह जुर्माना नहीं चुकाता तो उसे एक साल की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई जाएगी। यह मामला जून 2019 में दर्ज किया गया था। जून 2019 में एक नाबालिग दिव्यांग लड़के के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उनके बेटे को बहलाकर सरकारी स्कूल के आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। उस समय केंद्र के पास से उसका चचेरा भाई गुजर रहा था और उसने अपने भाई के रोने की आवाज सुनी, जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके भाई की हालत बेहद खराब थी।

download 2 2

इसके बाद लड़के ने बताया कि उस युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। सरकारी वकील आंनद दहिया ने बताया कि जिला कोर्ट ने गत दिन युवक को दोषी करार दिया। आज उसे 10 साल की कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना सुनाया गया है।

Whatsapp Channel Join

download 1 10