साम्प्रदायिक उन्माद भडका कर दंगे करवाना ही हमेशा भाजपा का एक मात्र एजेंडा रहा : अभय सिंह चौटाला

हरियाणा


अभय सिंह चौटाला ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि दंगे में शामिल होकर भाजपा की चाल को कामयाब न होने दें। इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को नूंह जिला में भडके दंगे को भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा बताते हुए घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश और प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद को भडका कर राजनीति करती आई है।

नूंह जिला में भडके दंगे भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित : अभय सिंह चौटाला

साम्प्रदायिक उन्माद को भडका कर दंगे करवाना ही हमेशा भाजपा का एक मात्र एजेंडा रहा है। जबसे हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से एक गंदी राजनीति के तहत प्रदेश को कई बार दंगों की आग में जलाया है। पहले जाट समुदाय के खिलाफ षडय़ंत्र रचा गया और जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश को जलाया गया और 30 से ज्यादा बेकसूर लोगों को मारा गया। दूसरी बार राम रहीम की गिरफ्तारी के दौरान 30 से ज्यादा लोगों को गोलियों से भूना गया।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा को फिर से जलाने की कोशिश
अभय चौटाला ने कहा कि अब नूंह में दंगा भडक़ाकर फिर से हरियाणा को जलाने की कौशिश की जा रही है। अभय सिंह चौटाला ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दंगे में शामिल होकर भाजपा की चाल को कामयाब न होने दें। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश के लोगों को समझ में आ गया है कि भाजपा सिर्फ लड़ाने की राजनीति करती है और इनको महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।

कानून व्यवस्था को बुरी तरह चौपट कर दिया
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को बुरी तरह से चौपट कर दिया है। पिछले दो दिनों से खबरें चल रही थी कि नूंह में दंगा हो सकता है, उसके बाद भी भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। राजस्थान के भरतपुर जिला से दो मुस्लिम लोगों को उठाकर की गई हत्या का आरोपी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में एक वीडियो डालकर कहा कि वो ब्रजमंडल यात्रा में पहुंचेगा।

भाजपा ने पहले क्यों नहीं किए पुख्ता इंतजाम
भाजपा सरकार को जब पहले से ही पता था कि आरोपी के नूंह पहुंचने पर दंगा भडक़ सकता है, तो इसे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कैसे मणिपुर में दो समुदायों के बीच तांडव हुआ। जिसमें कितने ही बेकसुर लोगों की जानें चली गई, औरतो के साथ रेप किए गए, वहां भी भाजपा की सरकार है।