season of 2023-24 started in Sonipat Sugar Mill

Sonipat शुगर मिल में 2023-24 के पिराई सत्र की हुई शुरुआत, सांसद रमेश कौशिक ने दबाया कांटे का बटन

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत के शुगर मिल में 2023-24 के पिराई सत्र की आज से हवन यज्ञ कर विधिवत रूप से शुरुआत की गई है। सांसद रमेश कौशिक ने कांटे का बटन दबाकर गन्ने पिराई की शुरुआत की। शुगर मिल प्रशासन द्वारा 30000 किसानों को गन्ने की पर्ची भेजी गई थी, लेकिन किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। वहीं सांसद रमेश कौशिक ने पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है और कहा है कि पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी शुगर मिल काफी अच्छी गति में चलेगा।

बता दें कि सोनीपत से शुगर मिल में साल 2023 24 के पिराई सत्र की शुरुआत कर दी गई है। जहां हवन यज्ञ में आहुति डाली। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने गन्ना डालकर पिराई सत्र का शुभारंभ किया है। जानकारी के मुताबिक शुगर मिल फेडरेशन ने जहां 30 सितंबर तक रिपेयरिंग का काम पूरा करके ट्रायल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रिपेयरिंग के लिए टेंडर में हुई देरी के कारण मेंटेनेंस का काम देरी से हो पाया है।

Screenshot 1051

मिल प्रशासन ने जारी की 30 हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची जारी

Whatsapp Channel Join

सोनीपत शुगर मिल प्रशासन ने पिराई सत्र की शुरूआत करने के लिए किसानों को 30 हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची जारी की है। हालांकि पहले दिन किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। सोनीपत शुगर मिल प्रशासन द्वारा किसानों के साथ 33 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की गई है। सोनीपत शूगर मिल की पिराई क्षमता 22 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है। ऐसे में मिल प्रशासन ने अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक गन्ने की पिराई का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सोनीपत शुगर मिल के साथ करीब 1850 किसानों ने बॉडिंग की है।