DEAD BODY

Karnal : गंदे नाले में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का मिला शव, हत्या या हादसा पुलिस कर रही जांच

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के करनाल जिले के मुगल माजर के पास शुक्रवार देर शाम को गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कपं मच गया है। नाले के पास खेत में ट्यूबवैल ऑपरेटर ने शव की सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुगल माजरा के सरपंच का कहना है कि उनके पास किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि व्यक्ति को देखकर ये नही लगता कि ये आसपास के गांव का है। ये कोई बाहर का व्यक्ति है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन कोई पहचान नहीं सका। देर रात तक घटनास्थल पर लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है। मृतक अधेड़ उम्र क व्यक्ति है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। व्यक्ति की हत्या हुई है हादसा है इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मृतक ने सफेद रंग की पेंट पहनी हुई है।  

Whatsapp Channel Join