Deepender Hooda wishes Nayab Saini all the best

Deepender Hooda ने नायब सैनी को दी शुभकामनाएं, जनता के कार्य पूरे होने की उम्मीद जताई

हरियाणा रोहतक

कांग्रेस सांसद Deepender Hooda ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर शुभकामनाएं दी है, साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने और प्रदेश में विकास करने की उम्मीद जताई है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर से इवीएम में गड़बड़ी की बात उठाई है। उन्होंने कहा कि 20 से ज्यादा जगह पर गड़बड़ी की आशंका है।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दूसरी बार शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है की चुनाव में भाजपा पार्टी द्वारा जो वायदे किए गए थे उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह चाहते हैं की प्रदेश में चहुमुखी विकास हो। दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक के पहाड़ा मोहल्ले में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं जिनकी उन्हें कभी उम्मीद नहीं की थी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल उठाते हुए प्रतिक्रिया दी की उन्हें आशंका है कि 20 से ज्यादा जगह पर ईवीएम में गड़बड़ी हुई है और उनके प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत भी दी है और वह उम्मीद करते हैं कि सारे मामले की जांच हो।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..