CM Arvind Kejriwal in Rohtak

Rohtak में भाजपा-कांग्रेस पर बरसें Delhi Cm Kejriwal, बोलें मोदी दोस्त को छोड़ें तो मैं साथ देने को तैयार, Punjab Cm भगवंत मान नहीं पहुंचे

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

रोहतक में आम आदमी पार्टी के 11 पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा खुद को नोन जाट पार्टी बताती है, जबकि कांग्रेस खुद को जाटों की पार्टी कहती है। दोनों पार्टियों की सत्ता हरियाणा में रह चुकी है। इन्होंने न तो जाटों का भला किया और न ही नोन जाटों का। अब लोग आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे है। आम आदमी पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है, जो सभी का भला करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि उनके दोस्त चला रहे हैं। अगर पीएम मोदी दोस्त को छोड़ देंगे तो मैं उनका साथ दूंगा। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला सियासी संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी 36 बिरादरी की है और यह जाट और नॉन जाट की बात करते हैं।

केजरीवाल ने रविवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। हालांकि समारोह के दौरान किसी वक्ता ने मंच से एसवाईएल का जिक्र नहीं किया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी समारोह में नहीं पहुंचे। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, अशोक तंवर व अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया।

Whatsapp Channel Join

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा दिए गए नोटिस को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, उनकी आवाज को नहीं दबाया जा सकता। अगर पीएम वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते तो केजरीवाल व आप पार्टी उनका आगे बढ़कर साथ देती, लेकिन मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि अपने एक मित्र के लिए काम कर रहे हैं।

whatsapp image 2023 11 05 at 141124 1699174920

केजरीवाल ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हो जाता है, उसे मोदी पाक साफ बना देते हैं। जो भी नेता ED आदि की रेड के डर से भाजपा में शामिल हो गए, वे असली भ्रष्टाचारी है। वहीं जो भाजपा व ईडी से डरे नहीं, वे ईमानदार है। क्योंकि उन्हें पता है कि वे जब फैसला आएगा तो उन्हें क्लीन चिट मिलेगी। प्रोग्राम में पर जाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रोग्राम में जाने दिया। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हरियाणा ही नहीं, बल्कि दूसरों राज्यों से भी कार्यकर्ता और नेता रोहतक पहुंचे हैं।

आप 21

चुनाव की राह को सुगम बनाने का प्रयास कर रही

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पार्टी के 11 हजार वार्ड अध्यक्षों व ग्राम सचिव को शपथ दिलाएंगे। पार्टी इनके जरिए 2024 चुनाव की राह को सुगम बनाने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम को लेकर आप कार्यकर्ता व पदाधिकारी कई दिनों से तैयारी में लगे हुए हैं। सभी को 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति के तहत यह संगठनात्मक शपथ दिलाई जाएगी।

अपनी पैठ हरियाणा में जमाने का प्रयास कर रही
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में आम आदमी पार्टी शपथ ग्रहण समारोह के जरिए अपनी पैठ हरियाणा में जमाने का प्रयास कर रही है। वहीं इससे पहले भाजपा भी अपने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का पदग्रहण समारोह के जरिए भी शक्ति प्रदर्शन कर चुकी है। सभी पार्टियां रोहतक में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है।