कैलाश गहलोत

Delhi: आज 12.30 बजे भाजपा में होगी अहम जोइनिंग, क्या BJP होगी कैलाश गहलोत का नया ठिकाना? जानिए…

हरियाणा बड़ी ख़बर राजनीति

आज Delhi में 12.30 बजे भाजपा में होगी अहम जोइनिंग होगी।  मंत्री पद और आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। उपराज्यपाल से उनके अच्छे संबंध, अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र की भाषा और उनके इस्तीफे के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया से यह संभावना जताई जा रही है कि उनका अगला राजनीतिक ठिकाना भाजपा होगा।

अभी तक नहीं हुआ पुष्टीकरण

इस बारे में अभी न तो भाजपा नेता कुछ बोल रहे हैं और न ही गहलोत। गहलोत की ओर से इस्तीफे में जो कारण बताए हैं, उससे भी भाजपा नेता उत्साहित हैं। उन्होंने यमुना की सफाई, मुख्यमंत्री आवास नवीनीकरण और केंद्र के साथ आप सरकार के विवाद से दिल्ली को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि दिल्लीवासियों से किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे है।

Whatsapp Channel Join

बड़े नेता छोड़ेंगे आप: भाजपा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार को भाजपा उजागर करती रही है। कैलाश गहलोत ने भी अपने त्यागपत्र में इसे उठाया है। इससे स्पष्ट है कि आप सरकार के कई मंत्री और नेता परेशान हैं।

उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर गाड़ी, बंगला व सुरक्षा नहीं लेने का वादा किया था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दिल्ली के विकास पर खर्च करने की जगह अपने सरकारी आवास पर करोड़ों रुपये लगा दिए। गहलोत ने अपने पत्र में इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर भी आप सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More News…..