Congress par barse ranbeer gangva

Congress पर जमकर बरसे Deputy Speaker, कहा हमें इनसे लड़ने की जरूरत नहीं, आपसी गुटबाजी में निपट जाएगा मामला, पढ़िए

राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिले हिसार में 20 जुलाई को महाराजा दक्ष जयंती कार्यक्रम होने जा रहा है जिसको लेकर विधानसभा के Deputy Speaker रणबीर गंगवा सोनीपत में निमंत्रण देने पहुंचे। जहां सोनीपत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रणबीर गंगवा ने प्रेस कांफ्रेंस की।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डिप्टी स्पीकर Congress और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर बरसे और कहा कि हुड्डा सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव और अन्याय बैकवर्ड क्लास के साथ होता था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज में अपराध का ग्राफ भाजपा की तुलना में ज्यादा था। साथ ही हरियाणा में बढ़ते अपराध पर रणबीर गंगवा बोले की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

वहीं बीते दिन हांसी में हुए घटनाक्रम को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बहुत ही निंदनीय बताया। इसके अलावा मोहनलाल बडोली को नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रणबीर गंगवा ने बधाई देते हुए कहा कि मोहनलाल बडोली ने कार्यकर्ता से पने सफर की शुरुआत की थी। कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री और मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

साथ ही डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। किसानों की भाजपा सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। वहीं भावंतर योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

कांग्रेस पार्टी पिता-पुत्र पार्टी

कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 50 साल से ज्यादा समय तक राज किया है। 2 दो बार सत्ता से बाहर रहने के बावजूद भी तीसरी बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है और कांग्रेस पार्टी गुटबाजी में बंटी हुई है।

वहीं गुटबाजी पर रणबीर गंगवा ने यह भी कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी से लड़ने की जरूरत नहीं है, ये तो खुद को ही निपटा देंगे क्योंकि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। लगातार कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस ने भ्रम जाल फैलाने का काम किया है। राहुल गांधी संविधान बदलने की बात कह रहे थे। राहुल गांधी ने संविधान की पत्रिका को हाथ में लेकर समाज में डेंट डालने का काम किया है।

BJP ने 12 दिया हजार करोड़ का मुआवजा

कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में संविधान जमकर संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थी, 1975 का आपातकाल कांग्रेस के समय लोगों को याद है, जहां कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर जुल्म और ज्याती करने का काम किया। वहीं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रणबीर गंगवा ने कहा कि हमारी सरकार में 12 हजार करोड़ का मुआवजा दिया गया। जबकि हुड्डा सरकार में 2 से ₹5 के चेक आते थे। 2 से ₹5 के चेक देकर किसानों का अपमान किया जाता था।

अन्य खबरें..