Pran Pratistha Day

Faridabad : महारानी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर भक्त बनें पुण्य के भागी, Bharat Arora बोलें सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सहयोग ही शहर की खूबसूरती

फरीदाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला फरीदाबाद में श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा ने शिरकत की। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने भारत अशोक अरोड़ा को महामाई की चुनरी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर भारत अरोड़ा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि  आज बड़ा पुण्य दिन है। महारानी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रक्तदान जैसा पुण्य कार्य किया गया है। माता रानी को इससे बड़ा उपहार स्वरूप भेंट क्या हो सकता है। इस दौरान फरीदाबाद स्थित बत्रा अस्पताल से डॉ. आरके बत्रा की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में शाम 5 से 8 बजे तक माता की चौकी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में केक काटा गया और सभी भक्तजनों को माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार राज सहगल एण्ड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। माता रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति के रस में डुबकी लगाई। मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी लगाया गया। यह दोपहर से प्रारंभ होकर देर रात्रि तक जारी रहा। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भारत अरोड़ा ने आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश भाटिया, चेयरमैन प्रताप भाटिया सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया।

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर के लोग सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देते हैं और यही फरीदाबाद शहर की खूबसूरती है। विशेषकर एनआईटी क्षेत्र में ईश्वर के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा विधि-विधानपूर्वक की जाती है। अलग-अलग सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं धर्म-कर्म का प्रचार-प्रसार करने में लगी रहती हैं। भारत अरोड़ा ने कहा कि भगवान की असीम कृपा और क्षेत्र के लोगों का अपार प्यार हमारे ऊपर हमेशा बना रहता है। इसके लिए मैं लोगों का ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूं।

मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में प्रति वर्ष महारानी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। मैया रानी की अपार कृपा से क्षेत्र में शांति एवं सद्भावना का माहौल बना रहता है। इस मौके पर जेके भाटिया, नीरज अरोड़ा,  विमल पुरी, जगदीश भाटिया, विनोद पांडे, बलजीत भाटिया, कैलाश गुगलानी और राजू भाटिया आदि मौजूद रहे।