Dhaba operator shot dead

Bahadurgarh में गाड़ी सवार बदमाशों ने ढाबा संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

झज्जर बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर के गांव सौलधा में एक ढाबा संचालक की दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सभी हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। पास में ही में खेत में पानी दे रहा ढाबा संचालक का भतीजा गोली की आवाज सुनकर ढाबे पर पहुंचा तो उसने अपने चाचा को खून से लथपथ काउंटर के पास पड़ा देखा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ढाबा संचालक की कमर में एक गोली लगी है। शव का पोस्टमार्टम आज सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा। वारदात वीरवार रात करीब सवा 12 बजे की है। अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

10-12 सालों से चला रहा था मृतक राजे उस्ताद नाम से ढाबा

Whatsapp Channel Join

गांव सौलधा निवासी राजेश उर्फ राजे पुत्र मांगेराम ने 10-12 साल से राजे उस्ताद नाम से ढाबा खोल रखा है। वीरवार रात को वह ढाबे पर ही काम कर रहा था और उसका भतीजा पवन कुमार ढाबे के पीछे खेतों में पानी लगा रहा था। पवन कुमार ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर ढाबे की तरफ आया तो तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी सौलधा गांव की तरफ तो दूसरी काले रंग की गाड़ी बादली की तरफ गई।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस

ढाबा के अंदर जाकर देखा तो उसका चाचा राजेश काउंटर के पास खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कमर में गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।