images 6

Kurukshetra : फसल काटने को लेकर हुआ विवाद, दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पिहोवा के गांव रुआं में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गोली मारकर दो व्यक्तियों को जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता कोर्ट के आदेश पर जमीन से धान कटाई करा रहा था।पुलिस आरोपी अभिषेक सिंह, दुष्यंत निवासी फरल जिला कैथल, विनय सहारन निवासी घराडसी, पवनदीप निवासी अमृतसरिया फार्म व सलिंद्र सिंह निवासी रुआं को कोर्ट में पेश करेगी।

दर्शन लाल निवासी रुआं ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका जमीन को लेकर जोगिंद्र सिंह व सलिंद्र सिंह के साथ कोर्ट केस चल रहा था। कोर्ट ने विवादित जमीन करीब 9 एकड़ पर स्टे और फसल काटने का हक उसे दिया था। इस जमीन पर उसने धान की फसल लगा रखी थी। फसल पकने पर 27 सितंबर को इस विवादित जमीन पर आरोपियों ने पानी छोड़ दिया था।

दो दिन पहले आरोपियों ने की थी वारदात

Whatsapp Channel Join

कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश के बाद तहसीलदार पिहोवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर एक से डेढ़ एकड़ से फसल काटी गई थी। 31 अक्टूबर को वह दोबारा फसल काटने गया तो जोगिंद्र और सलिंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था। इसमें जसमेर और श्याम लाल जख्मी हो गए थे।

पांच आरोपियों से डंडे और गंडासी बरामद

थाना सदर प्रबंधक जीत सिंह ने बताया कि इन पांच आरोपियों से डंडे और गंडासी बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अभी पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।