हरियाणा में सभी जिलों के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ऐसे में कहीं स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा ना जाए इसे लेकर सीनियर डॉक्टर और सरकार की चिंताएं बड़ी हुई है। लेकिन यमुनानगर में डॉक्टर की हड़ताल का असर दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्य ओपीडी में डॉक्टर बैठे हैं और मरीज का इलाज हो रहा है।

हरियाणा में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। डॉक्टर की चार मुख्य मांगे हैं जिन्हें सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। ऐसे में डॉक्टर ने 29दिसंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था। लेकिन यमुनानगर में इस हड़ताल का असर दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि 102 डॉक्टर में से 46 डॉक्टर हड़ताल पर जरूर है मगर फिर भी यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को किसी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए इंतजाम किया हुआ है। सभी ओपीडी में डॉक्टर की तैनाती है और जो भी मरीज आ रहा है वह अपना इलाज कराकर घर लौट रहा है।

यमुनानगर सिविल अस्पताल के सीएमओ मनजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टर पहले से ही हड़ताल का ऐलान कर चुके थे। लेकिन इंस्टॉल में फिर भी सभी स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। ओपीडी में डॉक्टर तैनात है। उन्होंने डॉक्टर की हड़ताल को लेकर भी कटाक्ष किया है। सीएमओ का कहना है कि डॉक्टर की यह हड़ताल बेबुनियाद है। उनकी मांगों को सरकार समय-समय पर गौर फरमाती है इसलिए सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए। सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों ने कहा कि हमें डॉक्टर की हड़ताल का पता तो नहीं था मगर हमारे पास इलाज करने के लिए डॉक्टर की तरफ से कॉल आया था जिसके लिए हम यहां पर पहुंचे हैं और हमारा इलाज भी हो गया है।