Delhi Public School Panipat City

DPS के Students ने चलाया सफाई अभियान, School परिसर के आसपास वातावरण को बनाया स्वच्छ

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में शुक्रवार को  स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने का आह्वान किया।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने सफाई अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने से प्रेरित है। स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा है, इसे जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। स्वच्छता हमें ईश्वर के समीप लाती है, इसीलिए अपने स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। साथ ही स्वच्छ भारत के इस महान उद्देश्य के प्रति अडिग रहना चाहिए। जिससे स्वस्थ भारत के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने बताया कि इस लक्ष्य के साथ डीपीएस की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने आसपास की सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि  हम समाज में बदलाव देखना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें स्वयं में बदलाव लाना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

Whatsapp Channel Join