WhatsApp Image 2025 07 02 at 12.38.18

समालखा मंडल ने मनाया डॉक्टर्स डे और सीए दिवस: डॉ. केएल सचदेवा और रिकी गोयल को किया सम्मानित

हरियाणा

समालखा,अशोक शर्मा
समालखा शहरी मंडल द्वारा चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया गया जिसमें डॉक्टर केएल सचदेवा को एवं रिक्की गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट को भेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल वार्ड नंबर 1 के पार्षद संजय गोयल,मंडल उपाध्यक्ष दीपक चोपड़ा, रवि सचदेवा,सौरव गोयल आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद संजय गोयल ने कहा कि डॉ.केएल सचदेवा पिछले कई वर्षो से लगातार समालखा एवं आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। संजय गोयल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को भारत में डाक्टर्स डे मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल पेशेवर ही नहीं होते,वे करुणा,सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति होते हैं।वे जीवन के रक्षक और मानवता के प्रहरी हैं।उनके बिना एक स्वस्थ,समर्थ और सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है।गोयल ने कहा कि डॉक्टर्स केवल दवाइयों से ही नहीं,अपने शब्दों, स्पर्श और संवेदना से भी उपचार करते हैं।वे न केवल जीवन बचाते हैं,बल्कि टूटती हुई आशाओं को फिर से संजीवनी देते हैं।डाक्टर वास्तव में धरती पर भगवान का रूप हैं।