किसान आंदोलन में ड्यूटी पर तैनात 50 वर्षीय डीएसपी दिलप्रीत सिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। डीएसपी दिलप्रीत सिंह की ड्यूटी खनौरी बॉर्डर पर थी। उनकी रात की शिफ्त थी। वह रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे कर ड्यूटी पर थे। सुबह ड्यूटी के बाद जिम गए थे। लेकिन वहां उन्हें हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई।
उनके निधन पर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी दिलप्रीत सिहं मौजूदा समय में खनौरी बॉर्डर पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें हार्टअटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नियमित रुप से जाते थे जिम
लुधियाना के रहने वाले दिलप्रीत सिंह नियमित जिम जाते थे। बॉक्सिंग का शौक होने के कारण वह जिम में भी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस ज्यादा करते थे। इससे पहले उन्होंने लुधियाना में एसीपी के रूप में कार्य किया है। उनके सहयोगियों के अनुसार दिलप्रीत अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक थे। वह जिम जाना कभी नहीं भूलते थे। वह शाम करीब चार बजे जिम पहुंचे थे। व्यायाम करते समय उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर पड़े। उनके गनमैन ने जिम के अन्य सदस्यों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिछले 31 सालों से पुलिस महकमें दे रहे थे सेवा
डीएसपी दिलप्रीत सिंह पिछले 31 सालों से पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 15 दिन पहले ही उनकी ट्रांसफर मलेरकोटला में हुई थी। डीएसपी दिलप्रीत सिंह के भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी माता परमपाल कौर और पिता अमरजीत सिंह अमेरिका में रहते हैं। दिलप्रीत की पत्नी हरकिरत और 2 साल की बेटी यहीं रहती है। माता-पिता 2 दिन बाद विदेश से लौटेंगे। उनके आने के बाद भाई का संस्कार किया जाएगा।