Breaking News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सियासी संकट के बीच एक बार फिर से ईडी की टीम ने दस्तक दी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
राव दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी राव दान सिंह की कोठी, फार्म हाउस और उनके भाई के मकान पर महेंद्रगढ़ में की जा रही है, जबकि गुड़गांव में भी उनके निवास पर ईडी की रेड चल रही है।