shadow fog and mist

Sonipat में सर्दी का असर, छाया कोहरा और धुंध, विजिबिलिटी हुई शून्य

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के सोनीपत में ठंड के साथ धुंध लगातार बढ़ती जा रही है। हवा में ठिठुरन से हाड़ कंपाऊ ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं। साथ पड़ रहा कोहरा भी कहर ढाने लगा है। सुबह अपने कामकाज के पर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते ठंडक बढ़ गई है। सुबह से समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक जब अपने गंतव्य पर पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी कोहरा जम गया था।

सुबह से ही गहरी धुंध देखने को मिल रही है। विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। स्कूली बच्चे भी सर्दी के मौसम में स्कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनीपत में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह से ही गहरी धुंध के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन सड़कों पर चलने में परेशानी उठा रहे हैं। वाहनों की गति पर विराम लग गया है।

shadow fog and mist

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आज बहुत ज्यादा ठंड बढ़ गई है। सड़के भी बहुत ज्यादा खराब है। सड़क बदहाल है और गहरी धुंध के बीच गड्डों के बीच वाहनों का चलना न केवल दुर्घटना को न्योता दे रहा है, बल्कि सड़कों पर रेंग-रेंग कर चलने के लिए मजबूर है।

Whatsapp Channel Join

1 24

गेंहू की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग  के तकनीकी सहायक हरीश कुमार का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए कोहरा व ठंड होना बहुत जरूरी है। कोहरे से गेहूं की फसलों को नाइट्रोजन मिलता है। जिससे गेहूं में फूट होती है। कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा होता है।