कुरुक्षेत्र के थानेसर स्थित नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से काम छोड़ हड़ताल कर रहे थे। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को अब नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल ने आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को खत्म करवा दिया है।
ईओ देवेंद्र नरवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी एरियर की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि जब उन्हें एरियर नहीं जाता और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह काम नहीं करेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चलने जाने से सफाई को लेकर अव्यवस्था का माहौल बना था। जिसके चलते विधायक सुभाष सुधा व प्रशासन की ओर से सरकार को पत्र लिखकर कर्मचारियों को वर्ष 2017 से अब तक का एरियल देने की मांग की गई है। कर्मचारियों की मांग पूरी करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके बारे में कर्मचारियों को अवगत कराकर उन्हें हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने बात मानते हुए हड़ताल को खत्म कर दिया है।