शाहबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि बत्तान और पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी शाहबाद के तीनो मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि 17 दिसम्बर को शाहबाद का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। उसके पहले 30 नवंबर से देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत जन संवाद यात्रा पूरे देश में शुरुआत करने की बात की है। उसी कड़ी में 30 नवंबर को सुबह गांव कलसाना और दोपहर के बाद गांव के अजरावर में जनसंवाद विकसित भारत यात्रा पहुंचेगी। वहां के लोगों से उनकी व्यक्तिगत समस्याएं, जैसे उनकी आयुष्मान, बुढ़ापा पेंशन, बेटी को शादी के लिए पैसा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न मिलना जैसी तमाम समस्याओं का समाधान करना और सुविधाएं देने का मौके पर अधिकारियों को आदेश देकर उसे जन संवाद यात्रा और विकसित भारत यात्रा के तहत करवाया जाएगा।
केंद्र के साथ-साथ प्रदेश में होंगी योजनाएं : रवि बत्तान
वही जिलाध्यक्ष रवि बत्तान ने बताया कि पूरे हरियाणा के हर गांव और वार्ड में रथ निकलेगा। जिसमें केंद्र के साथ-साथ प्रदेश की योजनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में जो काम हुए, उसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया जनसंवाद भी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का नुमाईंदा लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को दूर करेगा। इसी के नियमित में हर गांव और हर वार्ड में लगभग कुरुक्षेत्र के 404 गांव में और इसके साथ-साथ नगर पालिका और नगर परिषद के 96 वार्डो में यह रथ जाएंगे। एक दिन में वह दो गांव तय करेंगे और इसी तरह वार्ड का कवर किए जाएंगे।