हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी रद्द की विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध 2

नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

5 साल की सजा काटने के बाद भी नहीं सुधरा, फिर शुरू किया फर्जी करेंसी का धंधा

पुलिस ने शाहाबाद की अनाज मंडी से रंगे हाथों पकड़ा, नोट बनाने की मशीन जब्त


Kurukshetra Fake Currency: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद की अनाज मंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें इस गिरोह का सरगना संजीव उर्फ रिंकू, शैंकी और राहुल शामिल हैं। संजीव पहले भी इसी अपराध में 2016 में गिरफ्तार हुआ था और 5 साल की सजा काट चुका था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से नकली नोट का धंधा शुरू कर दिया

इस बार आरोपियों ने नोट डबल करने के नाम पर लोगों को ठगने की चाल चली। वे लोगों को असली नोट के बदले डबल नकली नोट देने का झांसा देते थे। असली नोटों को चेकिंग के बहाने नकली बताकर खुद रख लेते और फरार हो जाते। चूंकि पीड़ितों के पास खुद नकली नोट रखने का डर था, इसलिए वे पुलिस में शिकायत करने से बचते थे।

CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शाहाबाद की अनाज मंडी में किसी को ठगने वाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास से नकली नोट बनाने की मशीन, प्रिंटर, कार और अन्य सामग्री बरामद की गई। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को ठगा और कहां-कहां नकली नोट चलाए

Whatsapp Channel Join

संजीव को 21 अप्रैल 2016 को 100 फीट रोड से गिरफ्तार किया गया था। तब उसके पास से 100-100 के जाली नोट मिले थे, जिनके नंबर एक जैसे थे। कोर्ट ने उसे फरवरी 2020 में 5 साल की कैद और 1.40 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। लेकिन जेल से छूटने के बाद भी उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं और नए साथियों के साथ धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाकर ठगी जारी रखी