1600x960 3453193 rishwat

Faridabad : जमीन का बटवांरा करने के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद जिले की गोंछी तहसील में एक व्यक्ति की जमीन का बंटवारा करने के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी की पहचान नंगला गुजरान निवासी शिवराज के रूप में हुई है। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया है कि जिले की गोंछी तहसील में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी एक व्यक्ति की जमीन का बंटवारा करने के बदले 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। रिश्वत लेते पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी की पहचान नंगला गुजरान निवासी शिवराज के रूप में हुई है। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव करनेरा निवासी सचिन त्यागी अपनी दादा लाई जमीन का तक्सीम बंटवारा कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गोेछी सब तहसील में कार्यरत पटवारी शिवराज से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी शिवराज ने सचिन से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन काम 20 हजार में तय हो गया था। सचिन ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। योजना के अनुसार सचिन त्यागी शुक्रवार को पैसे लेकर पटवारी शिवराज को देने के लिए गोंछी सब तहसील पहुंचे। उन्होंने जैसे ही पैसे पटवारी को दिए, टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp Channel Join