DGP Best Service Medal

Haryana के 4 पुलिस कर्मी DGP Best Service Medal से सम्मानित, Sonipat HSIIDC बड़ी पुलिस स्टेशन को बेस्ट Police Station का अवॉर्ड

फरीदाबाद

हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक/ अधीक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए 4 पुलिस कर्मियों को मेडल, प्रशंसा पत्र और 50000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इन चयनित पुलिस कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं पुलिस महानिदेशक कपूर ने सोनीपत जिला के बड़ी पुलिस स्टेशन को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के खिताब से नवाजते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चयनित पुलिस कर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप कुमार आईजी ट्रैफिक एंड हाईवे करनाल कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संबंधी अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यातायात को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इसी प्रकार हैड कांस्टेबल अंकुश को साइबर सेल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। अंकुश द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली कार्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन में शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अंकुश ने 1600 से अधिक अध्यापकों तथा विद्यार्थियों और 1250 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें