Faridabad में एक किराने की दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सूत्रों के मुताबिक किराना स्टोर के मालिक ने बताया कि सुबह 4:45 बजे पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें सूचित किया कि दुकान से तेज धुआं निकल रहा है।

जब वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला, तो देखा कि आग फैल चुकी थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

इलाके में बिजली के खंभों पर बहुत सारी तारें लगी हैं, जो दुकान की तरफ जा रही हैं। यहां आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से आग लगी हो। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

अन्य खबरें
बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा
गैंगस्टर रिषी लोहान हत्याकांड: चौथा आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था







