Ballabhgarh police station honored as 'Best Police Station' by Home Ministry

Ballabhgarh थाना को ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन’ के रूप में गृह मंत्रालय द्वारा किया गया सम्मानित

फरीदाबाद

Faridabaad के Ballabhgarh थाना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। इस सम्मान के लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह को एक्सीलेंस सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

हर साल केंद्रीय गृह मंत्रालय देश भर के पुलिस थानों का मूल्यांकन करता है। इस साल, हरियाणा से बल्लभगढ़ थाना और फतेहाबाद के रतिया थाना को नामांकित किया गया था। बल्लभगढ़ थाने ने विभिन्न मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और गृह मंत्रालय को उसका प्रस्ताव भेजा गया। मंत्रालय की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, बल्लभगढ़ थाने ने सम्मन तामील करने में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि पुराने मामलों के निपटारे में देशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

यह सम्मान 11 फरवरी को पंचकूला में आयोजित 7वीं हरियाणा स्टेट लेवल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2024-25 के दौरान प्रदान किया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर बल्लभगढ़ थाना शहर के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके समर्पण को सराहा।

Whatsapp Channel Join

Read More…..