महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा आज फरीदाबाद का दौरा करेंगी। डिसूजा यहां बाढ़ ग्रस्त जगहों का मुआयना लेंगी और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। उसके बाद नेटा डिसूजा कांग्रेस के सेक्टर 10 में स्थित भवन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। नेटा डिसूजा और अन्य कांग्रेसी नेता मोहना गांव में बाढ़ ग्रस्त महिलाओं से मिलकर बातचीत कर रहे हैं।