Fire broke out in the cardboard factory of Faridabad

Faridabad की Cardboard Factory में लगी आग, लाखों का Goods जलकर स्वाहा, जानें Fire Team को क्या पड़ी मशक्कत

फरीदाबाद

Faridabad के अजरौंदा गांव के पास सेक्टर 15 ए में स्थित अशोका इंसुलेशन फैक्ट्री(गत्ता फैक्ट्रीCardboard Factory) में अचानक भीषण आग लग गई है। इसकी प्रमुख वजह छत पर लगे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना है। आग के कारण फैक्ट्री में लाखों की माल(Goods) की जलकर हो गई है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम(Fire Team) को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है फैक्ट्री की मशीनें भी पूरी तरह से नुकसान में आ गई हैं। हादसे से कंपनी के मालिक को कई लाखों का नुकसान हो गया है। यह फैक्ट्री एक गत्ता उत्पादन कंपनी है, जो गत्ता बनाने का कार्य करती है। हालांकि एक हल्का सा शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे चिंगारी फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया, जिससे कंपनी में रखा गया गत्ता और मशीनें जलकर नुकसान हो गया। मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन उन्हें आग पर काबू पाने में कुछ समय लगा।

Fire broke out in the cardboard factory of Faridabad - 2

घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक कंपनी में लाखों का माल जल चुका था। अभी भी आग को काबू करने का काम जारी है।

Whatsapp Channel Join

कई किलोमीटर दूर तक नजर आया काला धुआं

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग के चलते काला धुआं आसमान में उठ गया, जो कई किलोमीटर दूर भी नजर आ रहा था। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी लल्लन ने बताया कि उन्होंने घटना के समय कंपनी में ही थे। उन्होंने देखा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग उठ रही थी और धुआं निकल रहा था। आग बढ़ गई और काबू पाने में समय लगा।

अन्य खबरें