Ghee merchant family fed up

Faridabad में सूदखोरों से तंग Ghee Merchant परिवार ने काटी हाथ की नस, रात को Guard का हुआ अपहरण

फरीदाबाद

Faridabad में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें रात को सेक्टर 37 में एक घी व्यापारी(Ghee Merchant) और उसके परिवार के 5 और सदस्यों ने सुसाइड के लिए अपने हाथों की नसें काट ली। जिसके कारण उनका खून बह गया। घटना में 6 लोग, जिनमें से 2 महिलाएं भी थीं, निजी अस्पताल में भर्ती किए गए। वहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी श्याम गोयल की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 का अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर 37 में एक व्यापारी श्याम सुंदर गोयल का घी का कारोबार चलता है। आधी रात को कुछ लोग लोन की वसूली(moneylender) के लिए उनके घर गए। उन्होंने व्यापारी के गार्ड(Guard) को हमला किया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने अपने हाथों की नसें काट ली। हादसे में परिवार के मुखिया श्याम गोयल की मौत हो गई। गार्ड को बाद में छोड़ दिया गया।

Ghee merchant family fed up - 2

अब परिवार के अन्य सदस्यों की हालत गंभीर है। जिसमें 67 वर्षीय साधना गोयल, 45 वर्षीय अनिरुद्ध गोयल, 42 वर्षीय निधि गोयल, 19 वर्षीय धनंजय गोयल, 15 वर्षीय हिमांक गोयल को सेक्टर 21 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। श्याम सुंदर का शव भी सिविल अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद कार्रवाई करेगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें