जिले के सेक्टर 12 में डीसी ऑफिस के सामने आज गेस्ट टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे। गेस्ट टीचर्स ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन करते हुए हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, झूठी सरकार मुर्दाबाद, किए हुए वादे को पूरा करो, हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगा रहे हैं। गेस्ट टीचर्स का कहना है कि सरकार ने मांगों को पूरा करने का वादा करके वादाखिलाफी की है।
क्या है अतिथि अध्यापकों की मांग
गेस्ट टीचर्स की मुख्य मांग है कि उनको पक्का किया जाए। सभी अतिथि अध्यापक भारी संख्या में पूरे फरीदाबाद से पहुंचे हैं। आज प्रदर्शन 10:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो आगे भी प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। अध्यापकों ने कहा की सरकार वादा करती है, लेकिन बाद में पूरा नहीं करती। सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था की सभी अतिथि अध्यापक को पक्का किया जाएगा लेकिन 2014 से अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

