बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब, सीएम फ्लाइंग टीम ने मारा छापा

फरीदाबाद बड़ी ख़बर

जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की रेड से अवैध अहाता चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। आज सीएम  फ्लाइंग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 अवैध आहातों और 2 अवैध ठेकों में रेड मारी। छापा पड़ते ही शराब पी रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वे बोतलें छोड़ कर बाहर की तरफ दौड़ने लगे।

अवैध ठेकों से जब्त की शराब

फरीदाबाद में बैंक्वेट हॉल के सामने अवैध आहाता चल रहा था। आरोपी अरूण बिना लाइसेंस के आहाता चला रहा था। जिसके चलते सीएम फ्लाइंग ने आज छापेमारी कर आरोपी को कब्जे में ले लिया। सीएम फ्लाइंग टीम ने पलवल के पृथ्ला क्षेत्र में 2 अवैध शराब ठेकों पर भी रेड की। रेड में 3 पेटी अंग्रेजी और हिंदी शराब जब्त की गई। बता दें कि छपरौला निवासी कृष्ण और रवि मिलकर अवैध ठेका चला रहे थे।

Whatsapp Channel Join