arrest

Faridabad में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद

हरियाणा के Faridabad में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए युवक को सिकरौना पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रुपेश के रूप में हुई है, जो भाटिया कॉलोनी बल्लभगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने फरीदाबाद के सेक्टर-2, झडसेंतली, सरिता विहार, नोएडा, गाजियाबाद, वृन्दावन सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। काफी तलाशी के बाद रुपेश को वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी माध्यमों का भी सहयोग लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पीड़िता के घर के पास एक होटल में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी पहचान नाबालिग लड़की से हुई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबरें