15 अगस्त को राहुल राजौर ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में प्रसिद्द बारालाचा ला दर्रे के निकट समुद्र तल से 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट युनाम पीक पर तिरंगा फहराया। राहुल की इस उपलब्धि पर हरियाणा प्रदेश का डंका पूरी दुनिया में बजा है और फरीदाबाद का नाम स्वर्ण अक्षरों में रेखंकित हुआ है।
राहुल की इस कामयाबी की खबर सुनकर शहरवासी समस्त राजौर परिवार को बंधाई संदेश भेजकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। राहुल राजौर ने अपने 10 टीम साथियों के साथ मिलकर 14 अगस्त को रात्रि में चढ़ाई शुरू की। टीम में राहुल राजौर, उनके कोच अशोक पाल करनाल से, एक जम्मू कश्मीर से, एक इंदौर से तथा छः पर्वतारोही महाराष्ट्र से थे।
15 अगस्त को प्रातः 06:30 बजे टीम के 4 सदस्य युनाम पीक पर पहुंच गए। चोटी फतह करने वाले चार में हरियाणा के दोनों पर्वतारोही राहुल राजौर और अशोक पाल शामिल थे।
राहुल राजौर ने फोन पर बताया कि यह उसका पहला प्रयास था, जिसमें वह अपने कोच अशोक पाल व बड़ों के आशीर्वाद से सफल हुए और अब भारत की सभी चोटियों पर तिरंगा फहराना उसका लक्ष्य होगा।

