दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग गाड़ी हुई बरामद

फरीदाबाद बड़ी ख़बर

महिला थाना सेंट्रल प्रभारी गीता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने 12 जुलाई को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता को जान से मारने की देता था धमकी

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम धीरज है। आरोपी दिल्ली के प्रहलादपुर एरिया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने 12 जुलाई को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकडने के लिए महिला थाना की टीम PSI रितु , ASI अजय सिंह और महिला सिपाही सुनील ने आरोपी के ठीकानो पर रेड की।

Whatsapp Channel Join

आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। आरोपी ने क्रॉउन इंटीरियर्ज मॉल सेक्टर 37 फरीदाबाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला को वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।