Faridabad में एक महिला(Woman) करीब 6 महीने तक एक व्यक्ति के साथ रही और इसके बाद वह घर में रखे सामान- कैश, स्कूटी लेकर फरार हो गई। महिला के साथ उसका एक नाबालिग बेटा भी था। महिला ने व्यक्ति के आगे शर्त रखी थी कि वह 6 महीने तक उसके साथ रह कर देखेगी, इसके बाद शादी की सोचेगी। महिला अपने नाम से मकान दिलाने की जिद्द कर रही थी। महिला एक वकील के माध्यम से व्यक्ति को मिली थी।
फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले गर्ग विनायक ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लगभग 30 साल से फरीदाबाद में रह रहा है। उसकी पहले भी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी को कोई बच्चा नहीं हुआ, जिसके चलते उसने पत्नी को छोड़ दिया था। उसने बताया कि वह अब जवाहर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी शादी को लेकर बात हुई थी।
विनायक ने बताया कि उस व्यक्ति ने फरीदाबाद के एक वकील से उसकी मुलाकात कराई। वहां वकील ने उसे एक महिला से मिलवाया जो एनआईटी फरीदाबाद के 2 नंबर की ही रहने वाली थी। महिला ने उसे अपना नाम मीनू बताया। उसके साथ एक 14 साल का बच्चा भी था। वकील द्वारा मिलवाने के बाद महिला ने कुछ शर्त रखी और कहा कि वह पहले 6 महीने तक उसके साथ रहकर देखेगी। फिर उससे शादी करेगी।
6 माह तक बनाए संबंध
गर्ग विनायक ने कहा कि उसे एक हम सफर की तलाश थी। उसे लगा कि शायद 6 महीने बाद मीनू उससे शादी कर लेगी। इसी के चलते मीनू व उसके 14 साल के बच्चे को अपने साथ रहने की इजाजत दे दी। वह जवाहर कॉलोनी में लगभग 6 महीने से ज्यादा वक्त तक उसके साथ रही। 6 महीने में 2 से 3 बार ही उसने शारीरिक संबंध बनाने दिए।
मकान नाम कराने की रखी थी मांग
महिला 6 महीने तक जिद पर अड़ी रही कि वह पहले एक मकान दिला कर उसके नाम करवा दे, अपनी सैलरी उसे दे। लेकिन वह भी अड़ा रहा कि पहले वह उससे शादी करे, फिर वह उसके नाम मकान लेकर दे देगा। घर में सारी सुविधाएं थी। लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी जब उससे मीनू ने शादी नहीं की तो उसने कहा भी कि वह उससे शादी कर ले लेकिन मीनू ने उसकी बात नहीं मानी।
जांच में जुटी पुलिस
विनायक के मुताबिक वह 14 अप्रैल को अपने गांव उत्तर प्रदेश गया था। जब 25 अप्रैल को वापस लौटा तो देखा कि घर में रखा लगभग सारा सामान, गैस सिलेंडर व घर का अन्य सामान, एक स्कूटी और 5000 रुपए गायब थे। उसकी शिकायत लेकर वह सारन थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। विनायक ने कहा कि मीनू उसका सारा सामान लेकर गायब हुई है, उस पर कार्रवाई की जाए।