सीएम सैनी

फरीदाबाद-पलवल को मिलेगी विकास की सौगात: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर, जर्जर सड़कें सुधरेंगी और बड़ी परियोजनाओं की उम्मीद

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगामी फरीदाबाद और पलवल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन पलवल के होडल में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि 4 मई को उनका फरीदाबाद दौरा तय किया गया है। दोनों ही जिलों में मुख्यमंत्री विकास कार्यों की नई सौगात देंगे, जिससे जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पलवल में तैयारियों की कमान प्रशासन के हाथ में
पलवल में होने वाली जनसभा के लिए आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, हेलीपैड और यातायात योजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

फरीदाबाद की बदहाल सड़क को मिलेगा नया जीवन
फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले वर्षों से उपेक्षित सैनिक कॉलोनी मस्जिद मोड़ से प्याली चौक तक की सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह सड़क लंबे समय से टूटी हालत में थी, जहां डिवाइडर जर्जर हो चुके थे और फुटपाथ की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एफएमडीए ने 10 दिनों में कार्य पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

Whatsapp Channel Join

जनता को मुख्यमंत्री से बड़ी घोषणाओं की उम्मीद
सीएम सैनी के दौरे से फरीदाबाद और पलवल के लोगों को कई अधूरी परियोजनाओं के पूरे होने की उम्मीद है। प्रशासन और एफएमडीए की टीमों ने सड़क मरम्मत, सफाई अभियान, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कमर कस ली है।

अन्य खबरें